IFWJ का 76वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

IFWJ का 76वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, देशभर के पत्रकारों ने दी मुबारकबाद

पत्रकारों की एकजुटता, हक़ूक़ और आज़ादी-ए-सहाफ़त के लिए IFWJ की भूमिका अहम

रिपोर्ट-मौ.गुलबहार गौरी 

नई दिल्ली-28 अक्टूबर 2026-इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) का 76वां स्थापना दिवस 28 अक्टूबर 2026 को देशभर में जोशो-खरोश और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर IFWJ की केंद्रीय कार्यकारिणी के साथ ही तमाम प्रदेश स्तरीय यूनिटों ने स्थापना दिवस पर अपनी खुशी का इज़हार करते हुए संगठन के गौरवशाली इतिहास, पत्रकारों के अधिकारों और पत्रकारिता की आज़ादी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

गौरतलब है कि IFWJ का गठन 28 अक्टूबर 1950 को हुआ था। अपनी स्थापना से ही यह संगठन पत्रकारों के हक़ूक़, उनके सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और पेशेवर हितों की हिफाज़त के लिए आवाज़ उठाता रहा है। संगठन का मकसद पत्रकारों को एक मज़बूत मंच मुहैया कराना और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को और अधिक सशक्त बनाना है।

स्थापना दिवस के अवसर पर IFWJ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मौ. गुलबहार गौरी, राष्ट्रीय महासचिव इरशाद खान तथा अनुशासन समिति के अध्यक्ष सुनील थपलियाल ने सभी पत्रकार साथियों और प्रदेश इकाइयों को स्थापना दिवस की दिली मुबारकबाद दी।

इस अवसर पर सुलोचना पयाल सहित बिहार राज्य से अनमोल कुमार, अवधेश शर्मा, आर.एल. गुप्ता और भोला प्रसाद ने भी स्थापना दिवस की बधाई देते हुए संगठन की एकता और मजबूती का पैगाम दिया। वहीं, अन्य प्रदेशों से श्री भगवान भारद्वाज, एन.के. अग्रवाल,नवनीत जैन उर्फ़ बंटी भाई छत्तीसगढ़ से ईश्वर दुबे और नवनीत सिंह बदेशा समेत अनेक पत्रकार साथियों ने अपनी शुभकामनाएं पेश कीं।

सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने इस बात पर ज़ोर दिया कि मौजूदा दौर में पत्रकारिता के सामने अनेक चुनौतियां हैं। ऐसे हालात में पत्रकारों का आपसी इत्तेहाद, संगठनात्मक एकजुटता और निष्पक्ष पत्रकारिता बेहद अहम है। पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और उनके जायज़ हक़ूक़ की लड़ाई को पूरी ताक़त के साथ आगे बढ़ाना वक्त की ज़रूरत है।

IFWJ का स्थापना दिवस न केवल संगठन के ऐतिहासिक सफर को याद करने का अवसर है, बल्कि आने वाली नस्लों के पत्रकारों के लिए बेहतर माहौल तैयार करने और आज़ादी-ए-सहाफ़त की हिफाज़त का अहद दोहराने का दिन भी है। देशभर से मिली मुबारकबाद ने संगठन के प्रति पत्रकारों के जुड़ाव और एकजुटता को नई ऊर्जा प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *