अवधेश भार्गव को सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब ने दिया लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

48 वर्षों की पत्रकारिता साधना को मिला सम्मान, अवधेश भार्गव को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड।

पत्रकार हितों की बुलंद आवाज़ को मिला सम्मान, IFWJ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव हुए सम्मानित।

रिपोर्ट-मौ गुलबहार गौरी 

भोपाल। पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 48 वर्षों से लगातार अपनी खिदमात अंजाम देने वाले इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ), नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री अवधेश भार्गव को बुधवार, 16 सितंबर 2026 को सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब, भोपाल की ओर से प्रतिष्ठित “लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह पुरअसरार और गरिमामय सम्मान समारोह भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया।

समारोह के दौरान श्री अवधेश भार्गव को पत्रकारिता के मैदान में उनके 48 वर्षों के लंबे, समर्पित और उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। उनकी पत्रकारिता यात्रा केवल समाचार लेखन और खबरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि पत्रकारों के हक़, उनके अधिकारों और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए भी उन्होंने लगातार अपनी आवाज़ बुलंद की है।

यह सम्मान उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि भर नहीं, बल्कि लगभग पांच दशकों पर मुश्तमिल उनकी पत्रकारिता की तपस्या, संघर्ष, मेहनत और पत्रकार हितों के लिए किए गए निरंतर प्रयासों का एतराफ़ भी है। श्री भार्गव ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने लंबे अनुभव के दौरान पत्रकारों के हितों और उनकी समस्याओं को विभिन्न मंचों पर मजबूती के साथ उठाने का कार्य किया।

श्री अवधेश भार्गव को मिले इस प्रतिष्ठित सम्मान पर इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ), नई दिल्ली से जुड़े पत्रकारों और पदाधिकारियों ने खुशी का इज़हार करते हुए उन्हें दिली मुबारकबाद और नेक ख्वाहिशात पेश कीं। संगठन के साथियों ने कहा कि श्री भार्गव की यह कामयाबी हर पत्रकार साथी के लिए फख्र और प्रेरणा का सबब है।

इस पुरखुलूस मौके पर IFWJ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मौ. गुलबहार गौरी, राष्ट्रीय महासचिव इरशाद खान, राष्ट्रीय अनुशासन समिति के अध्यक्ष सुनील थपलियाल, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सुलोचना पयाल, राष्ट्रीय पदाधिकारी नवनीत जैन, एस.एन. श्याम, शैलेश कुमार असाम, एन.पी. अग्रवाल, अवधेश कुमार शर्मा, भोला प्रसाद बिहार, नवनीत सिंह बदेशा छत्तीसगढ़, चन्द्रकला जी कर्नाटका सहित विभिन्न प्रदेशों, संभागीय एवं जिला इकाइयों के पदाधिकारियों और पत्रकार साथियों ने श्री भार्गव को हार्दिक बधाई दी।

सभी ने दुआ की कि ईश्वर श्री अवधेश भार्गव को सेहत, दराज़ उम्र और नई ऊर्जा अता फरमाए, ताकि वह आगे भी इसी तरह पत्रकारिता और पत्रकारों के हक़ की आवाज़ को मजबूती के साथ बुलंद करते रहें।

48 वर्षों की पत्रकारिता साधना को शत्-शत् सलाम। यह सम्मान सिर्फ एक शख्स का नहीं, बल्कि पत्रकारिता और पत्रकार बिरादरी की खिदमत का सम्मान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *